उपभोक्ता फोरम ने निरस्त किए 16 माह के आकलित बिल
भिंड |शहर के अंबेडकर नगर में रहने वाले एक व्यक्ति को बिजली कंपनी ने आकलित बिल दिए। एडवोकेट शैलेंद्र सिंह भदौरिया के मुताबिक अंबेडकर नगर निवासी शादिक मोहम्मद खान पुत्र रज्जन खान के घर बिजली कंपनी आकलित खपत के बिल भेज रही थी। जबकि उसका घर सूना था। अक्टूबर 2014 में तो एक माह का ही बिल 19 हजार 708 रुपए दिए। इसके अलावा अन्य बिल भी बिना रीडिंग के आधार पर भेजे जाते रहे थे। उपभोक्ता फोरम ने मामले में सुनवाई करते हुए माह अक्टूबर 2014 से फरवरी 2016 तक के सभी बिल निरस्त कर दिए हैं। साथ ही, निर्देश दिए हैं कि आगामी तीन माह की रीडिंग के औसत पर ही अक्टूबर 2014 से फरवरी 2016 तक के बिल दिए जाएं। फरियादी को प्रकरण व्यय के रूप में 1500 रुपए भी अदा करें।