पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रछेड़ी में अफसरों ने खुद खुलवाया स्कूल

रछेड़ी में अफसरों ने खुद खुलवाया स्कूल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारी हाईस्कूल में शराबी द्वारा प्राचार्य से अभद्रता करने का मामला

शराबी युवक पर अफसरों ने दर्ज कराया केस

भास्कर संवाददाता | भिंड

देहात थाना क्षेत्र के रछेड़ी गांव में शासकीय हाईस्कूल के प्राचार्य से शराबी द्वारा अभद्रता करने और धमकी देने के बाद शनिवार को शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने स्कूल खुलवाया। पुलिस ने शनिवार को शराबी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

जानकारी के अनुसार शासकीय हाईस्कूल के प्रभारी प्राचार्य संतोष सिंह यादव ने पुलिस को बताया था कि उनके स्कूल में आकर गांव के राजेश सिंह यादव ने शराब के नशे में अभद्र व्यवहार किया, फिर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी। डायल-100 की टीम राजेश के घर पहुंची थी, तो उनसे भी राजेश के घर की महिलाओं ने अभद्रता कर दी थी, जिससे पुलिस को खाली हाथ लौटने पड़ा था। राजेश यादव ने प्राचार्य को स्कूल न खोलने की धमकी दी थी। इस धमकी के बाद शनिवार को सुबह 11 बजे जिला शिक्षा अधिकारी एसएन तिवारी, बीईओ आरके तिवारी अपने अमले के साथ पहुंचे। उन्होंने स्कूल निर्धारित समय पर खुलवाया। इसके अलावा देहात थाना टीआई राजेश तोमर भी स्कूल पर पहंुच गए। पुलिस ने आरोपी के घर जाकर उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। राजेश यादव के खिलाफ देहात थाना पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

मामला दर्ज कर लिया है
स्कूल के प्राचार्य से गाली-गलौज करने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश करने के लिए पुलिस टीम गई थी, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। ऋतु केवरे, प्रभारी सीएसपी भिंड

खबरें और भी हैं...