मेहगांव में 27 को अंत्योदय मेला
भिंड | सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण भोपाल के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2015-16 के अंतर्गत जिले के विकास खण्ड मुख्यालय गोहद पर 20 फरवरी व मेहगांव पर 27 फरवरी को अंत्योदय मेले का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर इलैया राजा टी ने मेला आयोजन के संबंध में सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।