15 फरवरी से लगेंगी वर्चुअल क्लास
भिंड | शैक्षणिक सत्र 2015-16 के लिए स्नातक द्वितीय, चतुर्थ एवं 6वें सेमेस्टर अौर स्नातकोत्तर द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के लिए वर्चुअल कक्षा 15 से 20 फरवरी तक लगेंगी। कक्षा सुबह 10 से दोपहर 2.30 बजे तक चलेंगी। छात्रों की सुविधा के लिए पूर्व प्रसारित व्याख्यान उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के चैनल वर्चुअल क्लास एमपी हायर एजूकेशन पर यू-ट्यूब पर उपलब्ध हैं।