राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 15 को भिंड में
भिंड| मप्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष लता वानखेडे 15 फरवरी शाम को मुरैना से कार द्वारा प्रस्थान कर भिंड आएंगी। 16 फरवरी सुबह 10 बजे जिला अस्पताल और सरकारी संस्थानों का निरीक्षण करेंगी। वहीं महिला आयोग द्वारा आयोजित नारी सशक्तिकरण समता के लिए प्रतिज्ञा शिविर में शामिल होंगी।