उपयंत्री का ट्रांसफर फिर भी नहीं किया रिलीव
भिंड|पीएचई में पदस्थ उपयंत्री व स्टोर इंचार्ज गजेंद्र भदौरिया का ट्रांसफर करीब चार माह पहले भिंड से गुना के लिए कर दिया गया है। लेकिन अधिकारियों ने अब तक उनको रिलीव ही नहीं किया है। वे अभी भी स्टोर में काम संभाल रहे हैं। इस बारे में विभाग के अधीक्षण यंत्री गौरीशंकर अग्रवाल का कहना है कि जल्द ही गजेंद्र भदौरिया को भिंड से रिलीव कर दिया जाएगा।