विधायक ने किया सीसी रोड का लोकार्पण
भिंड | भाजपाविधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने चंदू की तिवरिया पर 9 लाख की लागत से सीसी रोड का लोकापर्ण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नगर पालिका भिंड में वार्डों की साफ-सफाई अौर सड़कों की बुनियादी सुविधाओं को सीएमओ देखें। हाउसिंग कॉलोनी में पुलिस चौकी बनाने को लेकर अफसरों से बात की है। शहर सीसी रोडो का जाल बिछाया जाएगा। सीवर प्रोजेक्ट को जल्दी हरी झंडी मिल जाएगी। इस अवसर पर सुवनेश चौधरी, जेपी शर्मा, रतन चंद्र जैन सहित कई नेता उपस्थित थे।