पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसपी ने आरक्षकों के रिकॉर्ड तलब करने के दिए आदेश

एसपी ने आरक्षकों के रिकॉर्ड तलब करने के दिए आदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिंड | पुलिसअधीक्षक डॉॅ. आशीष ने शक के आधार पर 12 नव नियुक्त पुलिस आरक्षकों के रिकॉर्ड को तलब करने के आदेश दिए हैं। उनका कहना है कि इन पुलिस वालों के दस्तावेज फर्जी हो सकते हैं। सबसे अहम बात तो यह है कि व्यापमं फर्जीवाड़े के तहत पहले भी एसपी ने कार्रवाई की थी, लेकिन अभी भी फर्जी तरीके से नौकरी हासिल करने वाले आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष ने सात दिन पहले नव आरक्षकों से रिकॉर्डों को लेकर पूछताछ की है, जिसमें उन्हें 12 आरक्षकों पर पूछताछ के दौरान शक हुआ, उन्होंने सिपाहियों से रिकॉर्ड मांगा, लेकिन वह रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं कर पाए।