पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनता बोली: पार्षद ने पांच साल में नहीं कराया कोई काम

जनता बोली: पार्षद ने पांच साल में नहीं कराया कोई काम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्डक्रमांक27 की आठ हजार की आबादी पेयजल संकट से जूझ रही है। यही कारण है कि महिलाएं एक बाल्टी पानी के लिए दूसरे वार्डों में जाने को मजबूर हैं। दबंगों ने हैंडपंपों पर कब्जा कर लिया है। वार्ड में नाले -नालियां चोक होने से सड़कों पर गंदा पानी भरा है। सफाई कर्मचारी महीने में एक दिन वार्ड में आते हैं। पिछले पांच वर्षों में पार्षद द्वारा कोई विकास कार्य का नहीं कराया गया है, जबकि पार्षद ने दावा किया है कि 90 लाख रुपए के काम वार्ड में कराए गए हैं।

सवाल: जनताका आरोप है कि आप वार्ड से गायब रहते हैं?

पार्षद:मैंहमेशा जनता के बीच रहता हूं। मेरा मोबाइल नंबर वार्ड के प्रत्येक व्यक्ति पर है।

सवाल:पूर्वपार्षद का कहना है कि आपने उन के द्वारा स्वीकृत कार्यों को कराया है?

पार्षद:पूर्वपार्षद नगर पालिका में जाकर मेरे कार्यों के बारे में पता करें उसके बाद कुछ बोलें। पांच साल में 90 लाख रुपए के काम वार्ड में कराए गए हैं।

सवाल:वार्डमें पेयजल संकट से जनता परेशान है?

पार्षद:वार्डमें पेयजल संकट की समस्या खत्म करने के लिए स्कीम बोर कराया गया है जिसको जल्द चालू कराया जाएगा।

सवाल:पीडीएसकी दुकान पर जनता को राशन नहीं मिल रहा है?

पार्षद:इसबारे में मुझे जानकारी नहीं है। अगर ऐसी बात है तो मैं पता करता हूं।

मेरा मोबाइल नंबर वार्ड के प्रत्येक व्यक्ति पर है

पार्षद कर रहे ठेकादारी

Ãपार्षदनगर पालिका की ठेकेदारी करते हैं, जिसकी वजह से वह वार्ड में जनता के बीच नहीं जाते है। जनता पेयजल संकट से जूझ रही है। तीन हैंडपंपों को मैंने स्वीकृत कराए थे, लेकिन पार्षद ने आज तक एक भी हैंडपंप नहीं लगवाया है। कंट्रोल की दुकान पर जनता को राशन नहीं मिल रहा है। राजकुमारीशर्मा, पूर्वपार्षद

श्याम श्रीवास्तव पार्षद वार्ड 27

दो किमी से लाना पड़ रहा पानी

Ãवार्डमें पेयजल संकट गहरा गया है, जिसकी वजह से जनता को दो-दो किलोमीटर दूर से पीने का पानी भरकर लाना पड़ रहा है।

राजेश्वरीदेवी, स्थानीयनिवासी

हैंडपंपों पर दबंगों का कब्जा

Ãवार्डमें लगे हैंडपंपों पर दबंगों ने कब्जा कर मोटर डाली ली हैं। दबंग जनता को 200 रुपए महीने के हिसाब से कनेक्शन दे रहे हैं।

मुन्नालाल,स्थानीयनिवासी

मोहल्लों में रहता है अंधेरा

Ãवार्डमें खंबों से स्ट्रीट लाइट पिछले पांच वर्ष से गायब हैं। जनता ने कई बार पार्षद से