किशोर गायब, पुलिस ने किया मामला दर्ज
भिंड | गोहदथाना अंतर्गत मूलगंज में बीते रोज अज्ञात लोग एक किशोर को बहला फुसलाकर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मकबूल खां पुत्र बाबू खां ने गोहद थाने में रिर्पोट दर्ज कराई है कि उसका 11 वर्षीय किशोर सांखी खां को अज्ञात लोग बहला फुसलाकर ले गए। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।