पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पता पूछने के लिए रोका, कट्टा दिखाकर लूट लिया

पता पूछने के लिए रोका, कट्टा दिखाकर लूट लिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरकोतवालीक्षेत्र के पुस्तक बाजार में शुक्रवार को चार अज्ञात बदमाशों ने युवक को पता पूछने के बहाने पहले रोका, उसके बाद कट्टे की नोक पर मारपीट कर नगदी लूट ली। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार तुलसीराम (25) पुत्र बंशीलाल जाटव निवासी प्रेम नगर अटेर रोड शुक्रवार की रात को मेहगांव से वापस घर लौट रहे थे। रात करीब 10:30 मिनट पर तुलसीराम को पुस्तक बाजार में चार अज्ञात बदमाशों ने पता पूछने के लिए राेक लिया। उस के बाद एक बदमाश ने पीछे से पीठ पर कट्टा अड़ा दिया। अज्ञात बदमाशों ने एटीएम कार्ड सहित हजार रुपए लूटकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।