- Hindi News
- नपा नपं चुनाव को लेकर 25 सितंबर से 11 अक्टूबर तक भाजपा चलाएगी संपर्क अभियान
नपा नपं चुनाव को लेकर 25 सितंबर से 11 अक्टूबर तक भाजपा चलाएगी संपर्क अभियान
भिंड | यहचुनाव हर मतदान केंद्र से जीतना है, जिसकी जिम्मेदारी अपने-अपने क्षेत्रों में चुनाव प्रभारी संभाल लें और पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर से 11 अक्टूबर जयप्रकाश नारायण की जयंती तक बूथ स्तर पर 3 पत्रक के साथ संपर्क अभियान चलाएं, जिसमें केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राज्य में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का कार्य करना है। यह निर्देश शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया ने नपा नपं चुनाव के लिए अलग-अलग जगह बनाए गए प्रभारियों की बैठक लेते हुए होटल गिर्राज पैलेस में दिए।
श्री भदौरिया ने कहा कि सभी चुनाव प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाताओं की सूचियों का जातिगत आधार पर अध्ययन, प्रत्येक वार्डों में बैठकें आयोजित करें। योग्य, कर्मठ, लगनशील जीतने वाले प्रत्याशियों के तीन नाम का पैनल तैयार करना, जिनकी स्वच्छ छवि हो। सभी वार्डों के प्रत्येक मतदान केन्द्र पर मैदानी कार्यकर्ताओं के चयन को रखते हुए पालक/संयोजक की नियुक्ति करना। इस मौके पर नगरीय निकाय चुनाव के जिले के प्रभारी अवधेश सिंह कुशवाह एडवोकेट समेत अन्य लोग मौजूद रहे।