पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोड पर बिल्डिंग मटेरियल सामान डंप

रोड पर बिल्डिंग मटेरियल सामान डंप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिंड | शहर की मुख्य सड़कों पर बिल्डिंग मटेरियल विक्रेताओं ने रेत, गिट्टी, सरिया डंप कर अपना कारोबार जमा रखा है। रोड पर मटेरियल सप्लायर की दुकानदारी से सड़क पर आवागमन बाधित हो रहा है। आए दिन सड़कों पर ट्रैफिक जाम हो रहा है। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने नगर पालिका जनप्रतिनिधि और अधिकारियों से कई दफा शिकायत की है, लेकिन उसके बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। शहर की सड़क पर ही ट्रकों से निर्माण सामग्री लोडिंग व अनलोडिंग की जाती है। सड़क पर रखकर ही इन बिल्डिंग मटेरियल का व्यापार कर विक्रेता कमाई कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...