गौरी सरोवर से हटाई जाएगी जलकुंभी
भिंड | शहर के ऐतिहासिक गौरी सरोवर की लंबे समय से सफाई नहीं होने से उसमें जलकुंभी की बेल उग आई है। इससे पानी के अंदर रहने वाले जलीय जीवों की जान को खतरा बना हुआ है। इसको ध्यान में रखते हुए नगर पालिका द्वारा सरोवर की सफाई कराई जाएगी। यह जानकारी नपा अध्यक्ष कलावती जाटव ने दी। समाजसेवी शैलेंद्र सिंह भदौरिया, विपिन शर्मा सहित आदि का कहना है कि गौरी सरोवर से जलकुंभी की सफाई होने और गंदे पानी की रोक लगाने से सराेवर का पुराना स्वरूप फिर से वापस लौट सकेगा। वहीं लोग भी अधिक संख्या में यहां आकर घूम सकेंगे।