नेशनल हाईवे 92 पर गड्ढे
भिंड | ग्वालियर से इटावा तक 108 किमी के नेशनल हाइवे -92 पर गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों में वाहन जाने से हादसे का डर रहता है। हाइवे पर कई हादसे हो चुके हैं। जिसमें कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। यह गड्ढे सड़क उखड़ने के बाद कराए गए घटिया पेचवर्क के कारण हुए हैं, जिससे गड्ढे के साथ सड़क ऊंची-नीची है। इससे यहां वाहन पलटने का डर रहता है। हाइवे पर बढ़ रहे एक्सीडेंट और मौत के आंकड़ेे के बाद भी मेंटेनेंस नहीं कराया जा रहा है। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर से कई दफा आवेदन शिकायत की है। लेकिन उसके बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई।