पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीएम ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई सड़कें बदहाल

पीएम ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई सड़कें बदहाल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिंड | जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कई साल पहले बनाई गई सड़कें इस समय काफी जर्जर अवस्था में हैं। हालत यह है कि डामर पूरी तरह से निकलने के कारण इन पर चलना भी दूभर हो गया है। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे। मालूम हो कि अटेर, मेहगांव, गोहद, मौ आदि क्षेत्र में कुछ साल पहले क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़क का निर्माण किया गया था, लेकिन लंबे समय से मरम्मत के अभाव में इन सड़कों ही हालत बदतर हो गई है। आलम यह है कि ये सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। सड़कों की बदहाल स्थिति के कारण यात्री वाहन में आए दिन टूट फूट हो रही है। इन सड़कों की जर्जर हालत के कारण इन पर पैदल चलना भी दूभर हो रहा है। इन क्षेत्रों की सड़कों पर बोल्डर और गिट्टियां बिखरी हैं। इससे आवागमन में काफी परेशानी हो रही है।

खबरें और भी हैं...