पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘आप की जिला कार्यकारिणी घोषित’

‘आप की जिला कार्यकारिणी घोषित’

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यकारिणी का गठन जिला संयोजक की अनुशंसा पर प्रदेश कमेटी द्वारा हुआ

भास्कर संवाददाता | भिंड

आम आदमी पार्टी जिला इकाई की कार्यकारिणी और युवा विंग का गठन जिला संयोजक मुकेश दीक्षित की अनुशंसा पर गुरुवार को प्रदेश कमेटी द्वारा किया गया। जिसमें विधि प्रकोष्ठ का जिला सहसंयोजक आशुतोष वकील, सह संयोजक प्रयाग नारायण भटेले, जिला सचिव रंजीत सिंह तोमर, वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉ. देवेंद्र शर्मा को नियुक्त किया गया है।

वहीं जिला सह संयोजक क्षेत्रपाल सिंह जादौन, जिला सचिव दानवीर दीक्षित, सैनिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक जसमंत सिंह यादव, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का जिला संयोजक रामसिया दंडोतिया, मजदूर संगठन का जिला संयोजक बबलू शाह, सह संयोजक पप्पू भास्कर, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला संयोजक रामकुमार सिंह राजावत, शिक्षा प्रकोष्ठ जिला संयोजक नितिन दीक्षित, व्यापारी प्रकोष्ठ जिला संयोजक चंद्रेश जैन को बनाया गया है। वहीं यूथविंग सहसंयोजक प्रवल प्रताप भदौरिया, जिला युवा सचिव उमेश रावत, जिला युवा सहसचिव विष्णु गौर को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा मेहगांव, गोहद, मालनपुर नगरों की भी कार्यकारिणी घोषित की गई।

खबरें और भी हैं...