पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध वसूली करते पकड़ा बिजली कंपनी का बाबू, वकीलों ने फेंकी टेबल कुर्सियां

अवैध वसूली करते पकड़ा बिजली कंपनी का बाबू, वकीलों ने फेंकी टेबल-कुर्सियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
600 रुपए की रिश्वत ले रहा था बाबू

{वकील बोले-बाबू पर एफअाईआर नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन।

भास्करसंवाददाता|भिंड

जिलान्यायालयमें शनिवार को लोक अदालत में हंगामा हो गया। बिजली कंपनी के अफसर उपभोक्ताओं से अवैध वसूली कर रहे थे, इसके बाद वकीलों ने टेबलों को फेंकना शुरू कर दिया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्याम सुंदर गर्ग ने बिजली के बिलों में हेराफेरी करने वाले बाबू को रंगे हाथ पकड़ लिया। उसके बाद देहात टीआई सीबीएस रघुवंशी लोक अदालत में पहुंचे। वकीलों के हंगामे के बाद पुलिस ने बाबू राकेश जैन अौर डीई अशोक शर्मा के खिलाफ जांच करने की बात कही। जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष रामकिशोर भारद्वाज ने कहा कि अगर सोमवार तक बिजली कंपनी के महाप्रबंधक अौर उप महाप्रंबधक की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो वह धरना देकर प्रदर्शन करेंगे।

गिरफ्तारीनहीं तो मंगलवार को देंगे धरना: जिलाअभिभाषक संघ के जिलाध्यक्ष रामकिशोर भारद्वाज ने कहा कि अगर सोमवार तक महाप्रबंधक केएम भारद्वाज अौर डीई अशोक शर्मा की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो सोमवार से जिले के सभी वकील हड़ताल पर चले जाएंगे। रामकिशोर भारद्वाज ने कहा कि बिजली कंपनी जिले भर में अवैध वसूली कर रही है, लेकिन उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, इसकी वजह से वह धरना देकर प्रदर्शन करेंगे।

न्यायके मंदिर में भ्रष्टाचारी, वकीलों ने खोला मोर्चा: जिलाअभिभाषक संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि न्याय के मंदिर में पहली बार लोक अदालत में भ्रष्टाचारी हुई है, इसकी शिकायत वह सुप्रीम कोर्ट तक करेंगे। न्यायालय का अपमान बिजली कंपनी के अफसरों ने किया है, इसलिए वह विरोध करेंगे। न्यायालय को बदनाम करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा। वकील बिजली कंपनी के अफसरों को गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर अड़े रहे।

गिरफ्तारी नहीं, तो देंगे धरना

^न्यायके मंदिर में भ्रष्टाचारी की गई है। यह न्यायपालिका का अपमान है। अगर महाप्रबंधक, डीई अौर बाबू की गिरफ्तारी सोमवार तक नहीं हुई, तो सोमवार के बाद धरना दिया जाएगा। रामकिशोरभारद्वाज, जिलाअभिभाषक संघ अध्यक्ष

बाबू को सस्पेंड कर दिया है

^बिजलीकंपनी के बाबू को सस्पेंड कर दिया गया है। वकीलों की मांग के बाद अफसरों के खिलाफ जांच की जा रही है। केएमभारद्वाज, महाप्रबंधकबिजली कंपनी

लोक अदालत में राजाराम रायपुरिया 17 हजार 140 रुपए का बिल जमा करने के लिए आए थ