पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों की सुरक्षा के लिए एएनएम तैनात

बच्चों की सुरक्षा के लिए एएनएम तैनात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिंड| गोहदसिविल अस्पताल में बच्चा बदलने के विवाद के बाद शनिवार की सुबह दोनों बच्चों का ब्लड सैंपल लिया गया। उधर दोनों वार्डों में एएनएम को तैनात कर दिया गया है। याद रहे कि सिविल अस्पताल गोहद में गुरुवार की रात प्रसूता भगवती प|ी राजू शर्मा निवासी बिरखड़ी ने बच्ची को जन्म दिया था। दूसरी प्रसूता वर्षा प|ी राजेंद्र कुशवाह निवासी गल्लामंडी ने पांच मिनट बाद ही लड़के को जन्म दिया। रात में ही दोनों बच्चे बदलने के बाद अस्पताल में हंगामा हो गया था। पुलिस अफसरों के हस्तक्षेप के बाद डीएनए टेस्ट कराने का निर्णय लिया गया, लेकिन सागर की पैथलॉजी की शनिवार अौर रविवार की छुट्टी होने की वजह से सोमवार को डीएनए टेस्ट के सैंपल भेजे जाएंगे।