पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोहपीटा की गाड़ी सामान जला

लोहपीटा की गाड़ी सामान जला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर पाया आग पर काबू।

भास्करसंवाददाता|भिंड

शहरमेंइटावा रोड पर कृषि उपज मंडी के सामने एक लोहपीटा के डेरा में आग लग गई। इससे अंदर रखा पूरा सामान बाहर रखी बैल गाड़ी जलकर राख हो गई। हालांकि फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आगजनी में हजारों रुपए का नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार कृषि उपज मंडी के सामने गोपी लोहपीटा का डेरा है। यहां वह अपने परिवार के साथ पिछले कुछ माह से रह रहा है। रात करीब नौ बजे अचानक गोपी के डेरा में आग लग गई। वह लोग समझ पाते इससे पहले ही आग की लपटें तेज हो गईं और देखते ही देखते पूरे डेरा में आग फैल गई। इसकी सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी। दमकल की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद इस पर काबू पाया। आगजनी के दौरान डेरा के बाहर खड़ी बैल गाड़ी भी जलकर राख हो गई। इस पूरे हादसे में हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। हालांकि आग किस कारण से लगी, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

भिंड. गल्लामंडी के सामने लोहपीटा के डेरे में लगी आग।