डीईओ ने 258 में से 135 की दी जानकारी
भिंड | डीईओगोपाल सिंह कुशवाह ने जिले में 135 मदरसों की जानकारी जिला प्रशासन को सौंपी है। लेकिन जिले में 258 मदरसे हैं। फर्जी मदरसों की जांच की फाइल दोबारा से खोलने की तैयारी जिला प्रशासन कर रहा है। कलेक्टर ने इस मामले में आदेश भी दिए हैं। एडीएम पीके श्रीवास्तव ने कहा कि जिले में 258 मदरसे चल रहे हैं, लेकिन आज तक शिक्षा विभाग केवल 135 मदरसों की जानकारी देता रहा है। इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।