रस्सा खींच अौर कबड्डी प्रतियोगिता कल
भिंड | सेवासौरभ संस्था ग्राम बबेड़ी में 15 दिसंबर को कबड्डी अौर रस्साखींच प्रतियोगिता का आयोजन करेगी। इस आयोजन में 9 स्कूलों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। 30 दिसंबर को पंचायत स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। संस्था के सचिव बृजेन्द्र सिंह कुशवाह ने बताया कि कबड्डी अौर रस्साखींच प्रतियोगिया में विजेता खिलाडियों को पुरुस्कृत किया जाएगा।