ट्रैक्टर की टक्कर से दो घायल
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला की मौके पर ही मौत
जनता ने बाइक सवार को पकड़कर किया पुलिस के हवाले।
भास्करसंवाददाता|लहार/भिंड
शौचकेलिए जा रही एक महिला को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा शनिवार शाम पांच बजे लहार कस्बा के महाराणा प्रताप चौराहे पर हुआ। पुलिस ने बाइक चलाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार वार्ड 10 महाराणा प्रताप चौराहा निवासी रामवती (55) प|ी जगमोहन दौहरे शाम करीब पांच बजे घर से शौच के लिए निकली थीं। यह मुख्य मार्ग पर कुछ दूर ही चल पाईं कि एक तेज रफ्तार बाइक क्रमांक एमपी 30 एमएच 1140 ने रामवती को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह गिर गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। जनता ने बाइक चला रहे रतन सिंह को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बाइक फिसलने से युवक घायल
भिंड| नेशनलहाईवे-92 पर पिड़ौरा गांव के पास एक बाइक फिसल गई। इससे बाइक पर सवार युवक घायल हो गया। उक्त हादसा शनिवार शाम को हुआ। लश्कर रोड निवासी दीपेंद्र पुत्र जगत सिंह बाइक से मेहगांव से भिंड के लिए रहे थे। रास्ते में बारिश हो गई। इसी कारण सड़क पर अचानक इनकी बाइक फिसल गई। घायल दीपेंद्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।
भिंड. जिलाअस्पताल में इलाज कराते घायल वृद्ध।
भिंड| शहरकोतवाली थाना क्षेत्र में 17वीं बटालियन के पास जोशी पाइप हाउस के सामने शनिवार को एक ट्रैक्टर ने लोडिंग वाहन में टक्कर मार दी। इससे लोडिंग में सवार दो लोग घायल हो गए। इनको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार बलभद्र सिंह भदौरिया (70) पुत्र हरपाल सिंह भदौरिया निवासी कुशवाह कालोनी, महेंद्र कुमार जैन(35) पुत्र फूलचंद जैन निवासी मुरैना दोनों इटावा रोड से लोडिंग वाहन में सवार होकर फूप जा रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे 17वीं बटालियन जोशी पाइप हाउस के पास पीछे से तेज गति में रहे एक ट्रैक्टर ने गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बलभद्र और महेंद्र मौके पर ही बेहोश हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ड्राइवर मौके पर ही ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया