पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूध की सैंपलिंग करने पहुंची टीम तो प्रतिष्ठान बंद कर भागे दुकानदार

दूध की सैंपलिंग करने पहुंची टीम तो प्रतिष्ठान बंद कर भागे दुकानदार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सैंपलिंग कार्रवाई की खबर फैलते ही भाग निकले व्यापारी

रौन, मिहोना, लहार आलमपुर से लिए सैंपल

^मिलावटीदूध बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए जिले में यह टीम कार्रवाई कर रही है। रौन, मिहोना, लहार और आलमपुर क्षेत्र में करीब एक दर्जन स्थानों से सैंपल लेने की कार्रवाई की गई है। भिंड के सदर बाजार स्थित रजनीगंधा के स्टॉकिस्ट के खिलाफ रासुका की कार्रवाई का प्रस्ताव कलेक्टर के यहां भेजा जा रहा है। डॉ.राकेश शर्मा, सीएमएचओभिंड

रौन में की गई स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई।

कस्बे के बाजार में जैसे ही दुकानदारों कार्रवाई की जानकारी मिली कि स्वास्थ्य विभाग की टीम दुकानाें पर सैंपल लेने के लिए रही है। वैसे ही बाजार के किराना और दूध डेयरी के दुकानदार अपनी अपनी दुकानें बंद करके भाग गए। टीम बाजार में कार्रवाई करने के लिए दुकानों की तलाश करती रही। टीम जिस स्थान पर दुकान पर पहुंचती थी उसके बाद आसपास के दुकानदार कार्रवाई देख खुद ही दुकानें बंद कर गए। यह स्थिति रौन, लहार, मिहोना और आलमपुर तीन स्थानों के बाजार में रही।

मिहोना-आलमपुर से भरा घीका सैंपल

रौनकस्बे में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वीरू दूध डेयरी और राजीव किराना से सैंपल लिया। टीम ने राजीव किराना दुकानदार को चेतावनी देकर छोड़ दिया। मिहोना में दो स्थानों से दूध के सैंपल लिए। मिहोना से ही अनुराग ट्रेडिंग से घी का सैंपल लेने की कार्रवाई की। आलमपुर में किराना की दुकान के गोदाम से घी का सैंपल लिया। वहीं लहार में गोपाल चिलर सेंटर से दो अलग-अलग दूध के सैंपल लिए।

रजनीगंधा के स्टॉकिस्ट पर रासुका की कार्रवाई का प्रस्ताव

इधरभिंड के सदर बाजार में एक महीने पहले रजनीगंधा और पान पराग के स्टॉकिस्ट से पान मसाले का सैंपल लिया गया था। भोपाल स्थित प्रयोगशाला से आई रिपोर्ट में दोनों ही पान मसाले के सैंपल अनसेफ ( मानव उपयोग के लिए हानिकारक) निकले। इसमें मैग्नीशियम कार्बोनेट पाया गया। जो कि शरीर के लिए हानिकारक होता है। स्टॉकिस्ट के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की ओर से रासुका की कार्रवाई का प्रस्ताव कलेक्टर की ओर भेजा जा रहा है।

रौन में दूध डेयरी से क्रीम दूध का लिया सैंपल।

भास्करसंवाददाता| रौन, लहार, मिहोना, आलमपुर

खाद्यसामग्री में मिलावट रोकने के लिए जिला प्रशासन ने शनिवार को रौन, लहार, मिहोना आलमपुर कस्बे