- Hindi News
- नदी पर बने पुल की रेलिंग छह माह से टूटी, हादसे की आशंका
नदी पर बने पुल की रेलिंग छह माह से टूटी, हादसे की आशंका
नेशनल हाइवे92 पर क्वारी नदी पर छह माह पहले टूट कर गिर गई थी।
भास्करसंवाददाता| फूप
नेशनलहाइवे 92 पर भिंड से फूप के रास्ते में मिलने वाली क्वारी नदी पर पिछले छह महीने से रेलिंग टूटी हुई है। रेलिंग टूटी होने के कारण हर समय वहां से निकलने वाले बाइक सवारों को नदी में गिरने का डर लगा रहता है। छह महीने पहले नदी पर लगी रेलिंग ट्रक की टक्कर में टूट गई थी। उसे अभी तक सही नहीं किया जा रहा है। वहीं दिन के समय भी वहां से निकलने में राहगीरों को डर रहता है।
नेशनल हाइवे 92 से हर दिन पांच सैकड़ा बाइक सवार और दो सैकड़ा से अधिक ट्रकों का निकलना हो रहा है। उसके बाद भी नदी पर रैिंलंग नहीं लगाई जा रही है। आसपास के लोगों ने कई बार पुल की मरम्म्त करने की शिकायत की है। स्थानीय निरुपम त्रिपाठी, ज्ञानेश पुरोहित, पंचम सिंह, संजीव सिंह, रामप्रताप सिंह आदि ने पुल पर रेलिंग लगाकर सकी मरम्मत करने की मांग की है। इसमें सबसे अधिक परेशानी हर दिन भिंड बाजार के लिए आने वाले व्यापारियों को हो रही है। शाम होते ही नदी के पुल से गुजरने पर लोगों को डर लगता है।
क्वारी नदी पर बने पुल पर टूटी हुई रेलिंग।