- Hindi News
- 24 घंटे में 10.7 मिमी बारिश, सड़कों पर भरा पानी
24 घंटे में 10.7 मिमी बारिश, सड़कों पर भरा पानी
गेहूं को नुकसान, चना सरसों को फायदा
लाइनों में जगह-जगह फाल्ट होने से कई इलाकों की बिजली गुल
जिला अस्पताल के वार्डों में भरा पानी
शहरमेंपिछले चौबीस घंटे से हो रही बारिश का असर जिला अस्पताल में दिख रहा है। जिला अस्पताल की जर्जर छतों का पानी वार्डों में भर गया है, जिसकी वजह से सर्जिकल वार्ड के मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। सिविल सर्जन डॉ. केके दीक्षित ने इसकी शिकायत भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह से की है, विधायक ने अस्पताल की जर्जर छतों की मरम्मत को लेकर लोकनिर्माण विभाग के सचिव से बात की है, लेकिन मरीज सर्दी अौर पानी से परेशान हैं।
मरीजबोले सारी रात वार्ड के बाहर बैठे रहे: अस्पतालमें एडमिट रामकिशन सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात 11 बजे बारिश होने वजह से छतों से पानी वार्ड में गया। मरीज बिस्तर से उठकर बाहर गैलरी में बैठ गए, लेकिन कुछ देर बाद ही गैलरी की छतों से भी पानी टपकने लगा। मरीजों ने अस्पताल प्रशासन से शिकायत की है, लेकिन उसके बाद भी कोई व्यवस्था नहीं की गई।
बारिश होने से रबी सीजन की फसलों के लिए फायदा है। हालांकि पानी अगर अभी बंद नहीं हुआ, तो गेहूं को जरूर नुकसान होगा। खेतों में जलभराव होने के कारण गेहूं का पौधा पूरी तरह पनप नहीं पाएगा। इसका असर पैदावार पर पड़ेगा, गेहूं पीला हो सकता है।
कहां कितनी बारिश
बारिश से बचने की जुगत
कस्बा बारिश
भिंड01.00
अटेर 02.00
मेहगांव 09.00
गोहद 09.00
लहार 23.00
रौन 13.05
मरीजों को शिफ्ट करने की जानकारी लूंगा
^जिलाअस्पताल की छतों से पानी टपकने के मामले को लेकर भोपाल सचिव से विधायक ने बात की है। छतों से पानी टपकने से मरीजों को परेशानी हुई है। सर्जिकल वार्ड के मरीजों के शिफ्ट होने की जानकारी लूंगा। डॉ.केके दीक्षित, सिविलसर्जन
सीएमएचओ बोले मामले को दिखवाएंगे
जिलाअस्पताल में छह महीने पहले छतों की मरम्मत का कार्य कराया गया था, लेकिन उसके बाद भी छतों से वार्डों में पानी रहा है। सीएमएचओ डॉ. राकेश शर्मा ने कहा कि छतों से पानी टपकने के मामले की जांच कराई जाएगी, अगर पानी मरम्मत के बाद भी टपक रहा है, तो मामला गंभीर है।
मावठ की बारिश | शुक्रवार रात नौ बजे से शुरू हुई बारिश शनिवार शाम पांच बजे तक नहीं थमी
भिंड. जिलाअस्पताल के सामने अचानक बारिश तेज होने से बचने का प्रयास करती युवतियां।