पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिपं में विधायक की पत्नी पूर्व विधायक के बेटे जीते

जिपं में विधायक की पत्नी पूर्व विधायक के बेटे जीते

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विजेता प्रत्याशियों में हर्ष, समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जताई खुशी

भास्करसंवाददाता|भिंड

पंचायतचुनाव के दूसरे चरण में जिला पंचायत भिंड के वार्ड क्रमांक एक से भिंड विधायक नरेंद्र कुशवाह की प|ी मिथलेश जीत गईं। वहीं पूर्व विधायक मुन्नासिंह भदौरिया के बेटे आशीष भी वार्ड क्र. 5 से जीत गए हैं। वहीं वार्ड छह में जीत को लेकर सस्पेंस है। क्योंकि यहां दोनों ही प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।

पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में भिंड आैर अटेर क्षेत्र के जिला पंचायत जनपद पंचायत सदस्यों के वोटों की गणना की गई। शहर के एमजेएस कॉलेज बीटीआई स्कूल में देर शाम तक काउंटिंग होती रही। हालांकि प्रशासन ने विजेताओं के नाम की औपचारिक घोषणा नहीं की, ही उनको प्रमाण पत्र दिए गए हैं। प्रत्याशियों ने जरूर वोटों के आधार पर खुद ही हार-जीत का फैसला कर लिया। विजेताओं के द्वारा कुछ जगह जुलूस भी निकाले गए। बता दें, कि भिंड क्षेत्र की मतगणना बीटीआई स्कूल और अटेर इलाके की गणना एमजेएस कॉलेज पर हुई।

सूत्र बताते हैं कि जिला पंचायत के वार्ड एक से भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह की प|ी मिथलेश कुशवाह जीती हैं। इनकी जीत करीब 10 हजार वोटों से हुई। वार्ड क्रमांक दो से संपदा देवी ने चुनाव जीतकर विजय हासिल की। वार्ड तीन से उर्मिला यादव ने बाजी मारी। इसी तरह वार्ड चार अटेर से प्रेमलता प|ी श्याम सिंह भदौरिया विजयी हुईं। वार्ड पांच सुरपुरा से अटेर के पूर्व विधायक मुन्ना सिंह भदौरिया के बेटे आशीष भदौरिया आशू ने चुनाव में बाजी मार ली। इन्होंने अटेर जनपद अध्यक्ष बेबी भदौरिया के पति उमेश भदौरिया को हराया है। वार्ड छह जवासा से रामवीर भदौरिया ने अपनी जीत का दावा किया। वहीं वार्ड छह के दूसरे प्रत्याशी राधेश्याम बघेल का दावा था कि हम विजयी हुए हैं। वार्ड सात पावई से कौन जीता, देर रात तक यह स्पष्ट नहीं हो सका। यहां भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुशीला नरवरिया आैर दूसरी प्रत्याशी अंशू अरेले के बीच टक्कर रही। सुशीला नरवरिया ने देर रात इसको लेकर एमजेएस कॉलेज में हंगामा भी कर दिया। श्रीमती नरवरिया का कहना था कि हमारी पार्टी की सरकार होते हुए भी मेरे ही साथ अन्याय किया जा रहा है। इसका यही उद्देश्य है कि जनता को वोट नहीं डालना चाहिए।

नेशनलहाईवे पर बनती रही ट्रैफिक जाम की स्थिति : नेशनलहाइवे 92 पर स्थित एमजेएस कॉलेज के बाहर दिन में करीब दो दर्जन से अधिक बार ट्रेफिक जाम हुआ। उम्मीदवारों के समर्थक और अन्य लोग भी सड़क पर ही खडे़ रहे। इससे हर बार ट्रेफिक जाम हाे रहा था। उसके बाद ट्रेफिक के सिपाही काफी मशक्कत के बाद जाम को खुलवा रहे थे।

त्रिस्तरीय सुरक्षा के बाद दिया प्रवेश

एमजेएसकॉलेज और डाइट परिसर में जिला पंचायत और जनपद सदस्यों के उम्मीदवारों की काउंटिंग के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। मतगणना में जाने से पहले अंदर जाने वाले लोगों को तीन स्थानांे पर चैकिंग की गई। उसके बाद एजेंट मतगणना स्थल पर पहुंचे। वहीं सुरक्षा के लिए एमजेएस कॉलेज के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। एमजेएस कॉलेज में बिना पास के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया गया।

बीटीआई स्कूल में एजेंट की कार का उपद्रवी द्वारा तोड़ा गया शीशा।

विजयी जुलूस निकालते पूर्व विधायक मुन्ना सिंह भदौरिया के बेटे आशीष भदौरिया