- Hindi News
- खेत पर पानी देने गए युवक की गोली मारकर हत्या
खेत पर पानी देने गए युवक की गोली मारकर हत्या
बरोहीथाना क्षेत्र के सेमरपुरा गांव में रात को खेत पर पानी देने गए एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। खेत की मेढ़ पर रविवार सुबह युवक का शव पड़ा मिला। गोली मारने वाले कौन थे और हत्या क्यों की गई है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सेमरपुरा निवासी सूरतराम सिंह (30) पुत्र कोक सिंह नरवरिया ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात मेरा भाई पान सिंह (20) खाना खाकर खेत पर सिंचाई करने निकला, वह रात को वापस नहीं लौटा। सुबह जब देखा, तो पान सिंह का शव खेत की मेढ़ पर पड़ा था। इसकी पसली में दाहिनी तरफ गोली लगी थी। पान सिंह को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की सूचना मिलते ही बरोेही थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की, जिससे पता चला कि 315 बोर के हथियार से गोली मारी गई है। हत्या करने वाले लोग कौन थे, यह पता नहीं चल सका है।
िसर्फ वही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी है
मामले की जांच कर रहे हैं
^पानसिंह की पसली में गोली लगी थी, जिससे उसकी मौत हुई। अभी मर्ग कायम कर लिया है, जांच के बाद प्रकरण दर्ज किया जाएगा। मुकेशठाकुर, थाना प्रभारी बरोही