- Hindi News
- पैतृक गांव में आज होगा टीआई का अंतिम संस्कार
पैतृक गांव में आज होगा टीआई का अंतिम संस्कार
सिंगरौलीजिले के चितरंगी थाने में पदस्थ टीआई आरएस भदौरिया ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह मूलत: भिंड जिले के अमलहड़ी गांव के रहने वाले थे। सोमवार को टीआई भदौरिया का अंतिम संस्कार पैतृक गांव अमलहड़ी में किया जाएगा। पुलिस अधिकारी रविवार को शव लेकर भिंड के लिए रवाना हो गए थे। मालूम हो कि टीआई आरएस भदौरिया (59) पुत्र पोहप सिंह भदौरिया का एक साल बाद ही रिटायरमेंट होना था। इनका पूरा परिवार भोपाल स्थित सेमरा में रहता है। बेटा संतोष भदौरिया बुरहानपुर में राजस्व विभाग में पदस्थ है। छह भाइयों में आरएस भदौरिया सबसे बड़े थे। अन्य सभी भाई अमलहड़ी गांव में रहकर खेती संभाल रहे हैं।