लूट करने वाले तीन को ग्रामीणों ने पकड़ा
मारपीट में घायल हुए तीनों बदमाश जिला अस्पताल रैफर
भास्करसंवाददता| पोरसा
भूपका पुरा गांव निवासी सोनपाल मल्लाह से दो हजार रुपए मोबाइल लूट कर ले जा रहे तीन बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पकड़े गए तीनों बदमाशों की ग्रामीणों द्वारा जमकर मारपीट भी की गई।
जानकारी के मुताबिक भूप का पुरा निवासी सोनपाल पुत्र चक्रपान मल्लाह रविवार को पोरसा रहा था। इसी दौरान मुख्य मार्ग पर उसे तीन बदमाशों ने रोक लिया। छाती से कट्टा अड़ाकर बदमाशों ने सोनपाल से मोबाइल दो हजार रुपए लूट लिए। बदमाशों के चले जाने के बाद सोनपाल ने सड़क से गुजर रहे ग्रामीणों के माध्यम से गांव में खबर पहुंचाई। कुछ देर बाद ही ग्रामीणों ने तीनों बदमाशों की घेराबंदी कर उन्हें केवल पकड़ लिया, बल्कि उनकी जमकर मारपीट भी कर दी। इसी बीच कुछ लोगों ने पुलिस को खबर दे दी। मारपीट से घायल हुए बदमाशों को इलाज के लिए पोरसा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्थ्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रैफर कर दिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पकड़े गए तीनों लोग केवल शातिर बदमाश हैं, बल्कि उन पर हत्या, लूट जैसी संगीन मामले भी अन्य थानों में दर्ज है। पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम ओपा उर्फ राजपाल पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी टेलुआ जिला भरतपुर, जगमोहन पुत्र नरोत्तम सिंह गुर्जर ऐनो भिंड, जंडेल सिंह पुत्र जबर सिंह गुर्जर कीरतपुर गोहद बताए हैं।
लूट की वारदात को अंजाम दे रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर मारपीट की और पुलिस को दे दिया।
िसर्फ वह ही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी है