- Hindi News
- वाहनों से वसूला ~ 25 लाख रुपए का राजस्व
वाहनों से वसूला ~ 25 लाख रुपए का राजस्व
परिवहन विभाग द्वारा चलाया जा रहा है अभियान
भास्करसंवाददाता|भिंड
परिवहनविभाग के राजस्व खाते में बढ़ोतरी हो रही है। विभाग ने सड़क पर ओवरलोड चलने वाले वाहनों के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है। इसीलिए तो सिर्फ ओवरलोड वाहनों से ही विभाग ने 25 लाख रुपए जुर्माना के रूप में वसूल किए हैं। रविवार काे भी डीटीओ ने आधा दर्जन से अधिक वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की है।
राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करने परिवहन विभाग ने चेकिंग का अभियान शुरू किया है। इसी के चलते ओवरलोड वाहनों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही हैं। डीटीओ श्री राठौड़ अपने अमले के साथ हर रोज दोपहर 12 बजे के बाद जिले के अलग-अलग मार्गों पर कार्रवाई के लिए निकल जाते हैं। रविवार दोपहर डीटीओ विक्रम सिंह इंदिरा गांधी चौराहे पहुंचे। यहां से गुजरने वाले ओवरलोड वाहनों को रोकना शुरू किया गया। इसी बीच गिट्टी से भरा एक ट्रक इटावा की बिना रुके सीधा चला गया, जिस पर डीटीओ ने पीछा करके इस वाहन को पकड़ा।
150 पर टैक्स बकाया
ओवरलोडके साथ-साथ बिना टैक्स चुकाए भी जिले में वाहन दौड़ रहे हैं। डीटीओ विक्रम सिंह राठौड़ के अनुसार जिले में करीब 150 गाड़ियां ऐसी हैं, जिनका रोड टैक्स जमा नहीं है। इन वाहनों पर टैक्स के रूप में करीब 30 लाख बकाया है। डीटीओ की मानें, तो अब इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।