- Hindi News
- ‘लोगों के जागरूक होने से प्रदेश में रोशन हो रहा है जिले का नाम’
‘लोगों के जागरूक होने से प्रदेश में रोशन हो रहा है जिले का नाम’
टीआई की फीती काटकर एसपी एसएएफ कमांडेंट ने किया पदोन्नत
भास्करसंवाददाता|भिंड
भिंडकी जो छवि कल तक थी, अब इसमें बहुत परिवर्तन चुका है। यहां के लोग सिर्फ इंजीनियर, डॉक्टर, बल्कि आईएएस आईपीएस भी बन रहे हैं। इसके अलावा भिंड के कई लोग ज्युडीशियल में भी हैं, जिससे देश समेत प्रदेश भर में जिले का नाम रोशन हो रहा है। यह बात टीआई से डीएसपी के रूप में पदोन्नत हुए देहात थाना इंचार्ज सीबीएस रघुवंशी ने रविवार को दैनिक भास्कर रिपोर्टर से बातचीत में कही।
उन्होंने अपने भिंड के अनुभवों को बांटते हुए बताया कि यहां के लोग पुलिस का बहुत सहयोग करते हैं। इसीलिए मामले सुलझते चले जाते हैं। बता दें, कि सीबीएस रघुवंशी ने बतौर टीआई करीब दो साल पहले जिले में ज्वाइन किया था। वे पहले अटेर इसके बाद देहात थाना इंचार्ज बने। सीबीएस रघुवंशी का रविवार दोपहर पुलिस अधीक्षक विनीत खन्ना उनकी प|ी एसएएफ कमांडेंट हिमानी खन्ना ने अपने बंगले पर फीती काटीं और टीआई से डीएसपी के रूप में प्रमोशन किया। साथ ही, बधाई देते हुए आगे अच्छा कार्य करने की बात कही।
देहात थाना इंचार्ज सीबीएस रघुवंशी की फीती काटते हुए पुलिस अधीक्षक विनीत खन्ना साथ मौजूद एसएएफ कमांडेंट हिमानी खन्ना।