- Hindi News
- रोज हो रहे हादसे, सफर में बरतें सावधानी, सुरक्षित रहेगी जिंदगी
रोज हो रहे हादसे, सफर में बरतें सावधानी, सुरक्षित रहेगी जिंदगी
सड़कपर गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतना बेहद जरूरी है, वरना जरा सी लापरवाही दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसलिए सफर करते समय हमेशा ट्रैफिक नियमों का पालन करें और वाहन चलाने में सावधानी बरतें। इससे आपकी जिंदगी सुरक्षित रहेगी। क्योंकि आंकड़ों की बात करें, तो प्रतिदिन जिले में दो से तीन हादसे हो रहे हैं। इनमें प्रति दिन एक-दो व्यक्ति अपनी जान भी गंवा रहे हैं।
आंकड़ों की बात करें, तो वर्ष 2014 में जिले भर में कुल 947 हादसे हुए हैं। इनमें कुल 1052 लोग घायल हुए और 211 की जान चली गई। हालांकि वर्ष 2013 की अपेक्षा सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ कम हो रहा है। साल 2013 में 981 सड़क दुर्घटनाएं हुई थीं। जिनमें कुल 246 लोग मौत का शिकार हो चुके थे और 1131 घायल हुए। हालांकि इससे पहले गुजरे हुए वर्षों में सड़क दुर्घटनाएं कम थीं।
ट्रैफिक नियमों का करें पालन
^ट्रैफिक नियम का पालन करना बहुत जरूरी है। क्योंकि इससे खुद तो सुरक्षित रहते ही हैं और आपके कारण दूसरों को होने वाला खतरा भी टल जाता है। जीवन अनमोल है। इसे यूं ही गंवाएं। वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करें। विनीतखन्ना, एसपी भिंड
चला रहे हैं अभियान
^सड़क पर बिना नियम चलने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। डग्गामार गाड़ियों और ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। विक्रमसिंह राठौड़, जिला परिवहन अधिकारी
इसलिए हो रहे हैं हादसे
{रातके समय कई लोग ड्रिंक करके गाड़ियां चलाते हैं।
{बाइक चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल नहीं करते।
{वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाई जा रही हैं।
{कार या दूसरी लग्जरी गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट का इस्तेमाल नहीं कर रहे।
यहकरें, तो रुकेंगे हादसे
{सड़कपर निर्धारित स्पीड में ही गाड़ी चलाएं। साइड लेने से पहले देख लें और हॉर्न का उपयोग करें।
{रात के समय डिपर का इस्तेमाल आवश्यक है। सामने आने वाले वाहन को देख भी डिपर का उपयोग करें।
{मदिरा का सेवन या दूसरा नशा कर वाहन कतई चलाएं।
{क्षमता के अनुसार यात्री ही गाड़ी में बैठाएं। बाइक पर हेलमेट लगाकर अवश्य चलें।
नियमों को ताक पर रख ऑटो की छत पर बैठकर जाती हुईं सवारियां।