पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एबीवीपी ने जलाया छात्र संगठनों का पुतला

एबीवीपी ने जलाया छात्र संगठनों का पुतला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिंड | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने गुरुवार शाम को शहर के परेड चौराहा पर छात्र संगठन एसएफआई और एआईएसए का पुतला जलाया। साथ ही, इनके खिलाफ नारेबाजी की। जिला संयोजक शेरू पचौरी ने कहा कि इन दोनों छात्र संगठनों ने दिल्ली स्थित जेएनयू में आतंकवादी अफजल गुरू की वर्षी मनाई और देश की अखंडता व एकता का खंडित करने का प्रयास किया। इसलिए ऐसे संगठनों के खिलाफ विश्वविद्यालय को कार्रवाई करते हुए इनको निष्कासित करना चाहिए। इस मौके पर नगर मंत्री अंशू शर्मा, विकासखंड संयोजक समीर भदौरिया, अमित शर्मा, अमित यादव, विकास भारद्वाज, अमनदीप शर्मा, देवांश पचौरी, सत्यम उपाध्याय, दीपू जोशी, गौरव तोमर, वीर सिंह भदौरिया आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...