रैली निकालकर महिलाओं को करेंगे सम्मानित
भिंड | 13 फरवरी शनिवार को सुबह 10 बजे सबसे पहले बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, दहेज प्रथा एवं स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूकता को लेकर पहले रैली निकाली जाएगी, फिर सभी सशक्त महिलाओं को सम्मानित करेंगे। यह बात संतरामरतनदास जनसेवा समिति के अध्यक्ष रामरतनदास ने कही। उ कार्यक्रम की रैली इंदिरागांधी चौराहे से शुरू होगी, फिर परेड चौराहा से गोल मार्केट होते हुए पंचवटी हाउसिंग कॉलोनी आएगी। यहां सशक्त महिला सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह, नपाध्यक्ष कलावती मिहोलिया, कलेक्टर इलैया राजा टी, एएसपी अमृत मीणा को आमंत्रित किया गया है। इस मौके पर अकबर खां मामा, गिर्राज सिंह, इमरान अली खान, सुखवीर सिंह, चरन सिंह सरल, याेगेंद्र वरसेना आदि मौजूद रहे।