पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्राम सोनी का विकास समय पर पूर्ण करें

ग्राम सोनी का विकास समय पर पूर्ण करें

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदर्श ग्राम योजना के तहत जिले के ग्राम सोनी का चयन किया गया है। इस गांव में विभिन्न विभागों के माध्यम से शासन की योजनाएं और विकास को अमलीजामा पहनाने की दिशा में कार्यवाही की जा रही है। जिसके अंतर्गत आदर्श ग्राम सोनी के विकास की सभी गतिविधियां समय-सीमा में पूर्ण कराई जाए। यह बात गुरुवार को कलेक्टोरेट सभागार में आयोजित आर्दश ग्राम विकास समीक्षा बैठक में सांसद डॉ. भागीरथ प्रसाद ने कही।

बैठक में क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र सिंह ने कहा कि आदर्श ग्राम सोनी के बाद ग्राम नुन्हाटा को आदर्श ग्राम बनाने की दिशा में प्रयास प्रारंभ कर दिए गए है। जिसके तहत विभिन्न विभागों की सभी सुविधाएं ग्रामीणों को उपलब्ध कराने की पहल की जाएगी। उन्होंने कहा कि हार के बेहड़ में स्टेडियम निर्माण के लिए जमीन का स्थल चयन आरईएस के माध्यम से किया गया है। जिसकी एजेंसी ग्राम पंचायत को बनाने की दिशा में कार्यवाही जारी है। उन्होंने कहा कि सदारीपुरा में एससी वर्ग की बस्ती के लिए रास्ता जल्द बनाने पर पहल होनी चाहिए। वहीं बबेड़ी में चरनोई भूमि का अतिक्रमण हटाने की दिशा में एसडीएम कार्रवाई सुनिश्चित करें।

खबरें और भी हैं...