मोबाइल एप पर मिलेगी श्रम विभाग की सेवाएं
भिंड | मप्र के मजदूर वर्ग को अब से तमाम व्यावसायिक कारोबार संबंधी ब्योरा और श्रम विभाग की सेवाओं की जानकारी मोबाइल फोन पर ही प्राप्त होगी। इसके लिए श्रम विभाग ने मोबाइल एप तैयार किया है, जिसे नाम दिया गया है एम-श्रम सेवा एप। श्रम विभाग की ओर से जानकारी दी गई है एप के जरिए श्रम विभाग की सेवाएं नागरिकों को उपलब्ध कराई जाएंगी। एप मोबाइल फोन पर गूगल प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड किया जा सकेगा।