पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्पताल में लगना था शिविर, सीएमएचओ को जानकारी ही नहीं

अस्पताल में लगना था शिविर, सीएमएचओ को जानकारी ही नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मतदाता बोले नहीं बनी वोटर आईडी

{अस्पताल परिसर में जगह नहीं मिलने के बाद बीएलओ ने सीएमएचओ के खिलाफ की नारेबाजी।

भास्करसंवाददाता | भिंड

जिलाअस्पतालपरिसर में मंगलवार को बीएलओ के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होना था। साथ ही मतदाताओं की वोटर आईडी बननी थी। स्वास्थ्य विभाग ने बीएलओ को जगह मुहिया नहीं कराई, जिसकी वजह से एक भी वोटर आईडी नहीं बन सकी। बीएलओ सीएमएचओ के बंगले पर पहुंचकर नारेबाजी करने लगे, लेकिन उसके बाद भी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन नहीं हुआ।

जिला अस्पताल में मंगलवार की सुबह बीएलओ का प्रशिक्षण शिविर आयोजित होना था। तीन सौ बीएलओ सुबह ही अस्पताल परिसर में पहुंच गए, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने बीएलओ के शिविर को लेकर कोई व्यवस्था नहीं की। बीएलओ भड़क गए, वह सीएमएचओ के बंगले पर पहुंचे। सीएमएचओ डॉ. राकेश शर्मा ने कहा कि उनको प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने को लेकर कोई पत्र नहीं मिला है। हम आप लोगों की व्यवस्था नहीं कर सकते हैं।

तीनघंटे तक अस्पताल में घूमते रहे बीएलओ: बीएलओशिविर आयोजित करने को लेकर तीन घंटे तक हंगामा चलता रहा। बीएलओ साधना सिंह भदौरिया ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने प्रशिक्षण शिविर को लेकर कोई व्यवस्था नहीं की। बीएलओ जगह के लिए डॉक्टरों से लेकर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के केबिन में जाकर जगह उपलब्ध कराने की मांग करते रहे, लेकिन उसके बाद भी जगह नहीं मिली।

अस्पतालमें नारेबाजी, डॉक्टरों ने की शिकायत: बीएलओने जगह नहीं मिलने के बाद सीएमएचओ के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। आधे घंटे तक अस्पताल परिसर में हंगामा होता रहा। डॉक्टरों ने इसकी शिकायत सीएमएचओ से की। मरीजों ने डॉक्टरों से कहा कि शोरगुल होने की वजह से परेशानी हो रही है।

नपाने शिविर को लेकर 17 को भेजा था पत्र: बीएलओसाधना सिंह ने बताया कि नपा ने बीएलओ प्रशिक्षण शिविर को लेकर 17 सितंबर को सीएमएचओ को पत्र लिखा था,लेकिन उसके बाद भी व्यवस्था नहीं कराई गई। वह सीएमएचओ की शिकायत नगर पालिका प्रशासन से करेंगे।

मेरे पास नहीं आया पत्र

^मेरेपास नगर पालिका प्रशिक्षण को लेकर पत्र नहीं आया। बीएलओ ने गलत हंगामा किया है। मेरी जवाबदारी मरीजों के ऊपर ध्यान देना है। डॉ.राकेश शर्मा, सीएमएचओभिंड



नगरपालिका चुनाव से पहले अपने परिजनों की वोटर आईडी बनवाने आए ओमप्रकाश प्रजापति ने कहा कि बीएलओ से उन्होंने वोटरआईडी बना