- Hindi News
- पता पूछा और झपट्टा मारकर लूट ले गए महिला से चेन
पता पूछा और झपट्टा मारकर लूट ले गए महिला से चेन
{बीच बाजार में महिला की मदद के लिए नहीं आया कोई आगे।
भास्करसंवाददाता | भिंड
झांसीमोहल्लेमें राधा कृष्ण मंदिर से दर्शन कर लौट रही महिला को पहले दो बाइक सवारों ने रोककर पता पूछा, उसके बाद गले पर झपट्टा मारकर फरार हो गए। महिला ने सिटी कोतवाली में मामला दर्ज कराया है।
पुलिस के अनुसार मालती (55) प|ी कमलेश शर्मा निवासी इंदिरा पार्क हाउसिंग कॉलोनी मंगलवार की शाम सात बजे झांसी मोहल्ले में राधाकृष्ण मंदिर से दर्शन करके लौट रही थीं। तभी गोल मार्केट पर दो अज्ञात बाइक सवारों ने महिला को रोककर पता पूछा। महिला ने पुलिस को बताया कि अगर बदमाश उसके सामने जाएंगे, तो वह पहचान लेगी। पुलिस हाउसिंग कॉलोनी में बदमाशों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। अज्ञात लुटेरे चेन लूटने के बाद गौरी सरोवर की ओर भागे।
फुटेज से ले रहे जानकारी
^बदमाशोंको पकड़ने के लिए सीसीटीवी के फुटेज से जानकारी ली जा रही है। बदमाशों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। वीरेंद्रसिंह तोमर, सीएसपीभिंड
व्यापारी देखते रहे तमाशा
गोलमार्केट में महिला की जब चेन लूटी, तो वह बदमाशों को पकड़ने के लिए चिल्लाती रही, लेकिन भरे बाजार में महिला की मदद करने के लिए कोई आगे नहीं आया। व्यापारी भी मौके पर तमाशा देखते रहे।
घटना स्थल पर जांच करती हुई पुलिस। इनसेट: मालती शर्मा।