पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधानसभा चुनाव में मैंने छिपाई रिवाल्वर बंदूक की जानकारी

विधानसभा चुनाव में मैंने छिपाई रिवाल्वर बंदूक की जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश उपाध्यक्ष बोले- मुझसे गलती हुई

{कलेक्टर ने मामले की जानकारी लेने के बाद कार्रवाई की बात कही है।

भास्करसंवाददाता | भिंड

सपाकेमेहगांव विधानसभा के प्रत्याशी प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार कुशवाह ने जिला निर्वाचन आयोग को नामांकन भरते समय गलत जानकारी दी। प्रदेश उपाध्यक्ष के पास रिवाल्वर अौर बंदूक है, लेकिन नामांकन में उन्होंने इस जानकारी का उल्लेख नहीं किया। प्रदेश उपाध्यक्ष का कहना है कि उनसे गलती हुई है। उधर कलेक्टर ने प्रदेश उपाध्यक्ष से मामले की जानकारी लेने के बाद कार्रवाई की बात कही।

जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार कुशवाह ने जिला निर्वाचन आयोग को नामांकन भरते समय जानकारी दी थी कि उनके पास पचपन हजार रुपए नगद हैं। तीन लाख चालीस हजार रुपए चार सौ 72 रुपए बैंक में जमा हैं। चार लाख रुपए की एलआईसी की बैंक पॉलिसी है। चार लाख पचास हजार रुपए की कीमत का चारपहिया वाहन अौर एक लाख 75 हजार रुपए के सोने के आभूषण है। साथ ही 9 लाख रुपए की कीमत की उनके पास जमींन भी है।

मुझसे गलती हो गई

^मैंनेनामांकन भरते समय रिवाल्वर अौर बंदूक की जानकारी नहीं दी थी। मुझसे भूलवश गलती हो गई है। अब भूल को सुधारा नहीं जा सकता है। राजकुमारकुशवाह, सपाप्रदेश उपाध्यक्ष मेहगांव विधानसभा के प्रत्याशी

कार्रवाई की जाएगी

^मैंपहले मेहगांव विधानसभा के सपा प्रत्याशी राजकुमार कुशवाह की अधिकृत जानकारी लूंगा। उसके बाद ही कुछ कह सकूंगा। अगर दोषी होंगे तो कार्रवाई की जाएगी। मधुकरआग्नेय, कलेक्टर,भिंड

प्रदेश अध्यक्ष बोले पहले लूंगा जानकारी

मप्रसमाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गौरी यादव ने कहा कि वह 28 सितंबर को अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालेंगे, उसके बाद ही वह संगठन में चर्चा करके निर्णय लेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष के इस मामले की वह जानकारी भी लेंगे।