आस लगी दर्शन की कर दो पूरी मन की
बुंदेलखंड गायिका संजो बघेल का भजन सुनकर कार्यक्रम में मौजूद श्रोता हर्षित हो गए।
भास्करसंवाददाता| भिंड/फूफ।
आसलगी मन की, कर दो पूरी मन की, मैहर वाली मैय्या। बुंदेलखंड गायिका संजो बघेल का भजन सुनकर कार्यक्रम में मौजूद श्रोता हर्षित हो गए। कस्बे के सरकारी मिडिल स्कूल परिसर में मंगलवार को भजन संगीत और महिलाओं का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान करीब एक हजार महिलाओं को शॉल भेंट की गई। साथ ही स्थानीय वरिष्ठ नागरिकों को भी सम्मानित किया गया। इसमें भूतपूर्व सैनिक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, मीसा बंदी, रिटायर शिक्षक, वर्तमान न्यायधीश और प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को शामिल किया गया।
क्षेत्र में रेलवे स्टेशन पर जब तक ट्रेन का स्टापेज नहीं बनाया जाएगा तक रेल को नहीं चलने देंगे। फूफ में रेल का स्टापेज बनाने के लिए आंदोलन करेंगे। यह बात सम्मान समारोह की अध्यक्षता कर रहे अशोक बघेल ने कही। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शंभूदयाल बघेल मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जयश्रीराम बघेल, नरोत्तम नरवरिया और सिपाहीराम बघेल मंचासीन रहे। कार्यक्रम के दौरान शैलेंद्र पालीवाल काे शॉल देकर सम्मानित किया गया। छिंदवाड़ा में न्यायधीश रानो पाल, बारहवीं के परीक्षा में टॉपर पर छात्रा सुप्रिया श्रीवास, मटघाना गांव के अमित कुमार बघेल, मुकेश बघेल को सम्मानित किया गया। सज्जो बघेल के भजनों को सुनने के लिए आसपास के गांव से लोग आए।
राधा-कृष्णकी झांकी रही आकर्षण का केंद्र : महिलाओंके सम्मान समारोह के दौरान स्टेज पर सजी राधा-कृष्ण की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। इसे देखने के लिए सैकड़ों लोग आए।
फूफ में आयेाजित संगीत और सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार।