पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गाली देने से रोका तो मारी गोली, पुलिस ने किया मामला दर्ज

गाली देने से रोका तो मारी गोली, पुलिस ने किया मामला दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिंड|ऊमरी थानाक्षेत्र के कोट कनावर गांव निवासी रंगलाल गुरुवार की देर शाम को घर के सामने खड़े थे। तभी चार लोग आए और गालियां देने लगे। उन्होंने जब गालियां देने से मना किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर कट्टे से फायर कर दिया। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार कोट कनावर निवासी रंगलाल सिंह पुत्र छोटे सिंह भदौरिया के घर के सामने आकर अनिल उर्फ गुडडू, दिलीप सिंह, सौरभ सिंह, धर्मेंद्र सिंह गालियां देने लगे। उन्होंने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट कर कट्टे से फायर कर दिया अौर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।