- Hindi News
- पर्यावरण की सुरक्षा के लिए किया लोगों को जागरूक
पर्यावरण की सुरक्षा के लिए किया लोगों को जागरूक
भिंड|लोगों कोपर्यावरण की सुरक्षा के लिए जागरूक करने के लिए कर्मचारी भविष्य निधि के आयुक्त रिजवान उद्दीन और उनके साथियों का दल साइकिल से यात्रा करते हुए शनिवार को भिंड पहुंचा। जिनका स्वरूप विद्या निकेतन विद्यालय में स्वागत किया गया। श्री उद्दीन ने यह यात्रा पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत की है। इस मौके पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। रैली के स्वागत के अवसर पर संस्थान के सचिव कौशल शर्मा, संचालिका उमा शर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास शर्मा, अवधेश जोशी, सुमित तिवारी, विनीत बंसल, जितेंद्र राजौरिया, प्रवीण सक्सेना, विनोद पाठक, नरेंद्र राघव, रजनी चौहान, आराधना दुबे, सरोज राघव, सपना चौहान, दीपक सक्सेना, दिव्या पाठक, रोज मेरी पीटर और रूपम श्रीवास्तव मौजूद रही।