पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनावी रंजिश पर दो गुट भिड़े, 4 घायल

चुनावी रंजिश पर दो गुट भिड़े, 4 घायल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कदौरा गांव में हुआ विवाद, पुलिस ने किया क्रॉस मामला दर्ज

भास्करसंवाददाता. भिंड

अटेरथाना क्षेत्र के कदौरा गांव में चुनावी रंजिश पर शुक्रवार रात दाे गुट आपस में भिड़ गए। इनके बीच लाठी, डंडे और पत्थर चले, जिसमें दोनों ओर के चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घटना के बाद क्रॉस मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार कदौरा निवासी अजीत सिंह पुत्र केशव सिंह ने बताया कि मारपीट की घटना में उनके साथ-साथ पिता चचेरे भाई घायल हुए हैं। अजीत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने विद्याचरण पुत्र बटेश्वरदयाल, टिल्लू पुत्र हरगोविंद, कुलदीप पुत्र दाताराम, सुमित पुत्र राधारमण, घासीराम पुत्र श्रीराम, राजीवर पुत्र श्रीराम राधामोहन पुत्र हरगोविंद शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से राधामोहन पुत्र हरगोविंद ने बताया कि उनके साथ बंटू उर्फ अजीत शर्मा, दीपकुमार पुत्र राधाकृष्ण, मोनू पुत्र रामकेश, रमाकांत पुत्र सियाराम कौशल पुत्र हरनारायण निवासीगण कदौरा के खिलाफ एफआईआर की है।

कार्रवाई की जा रही है

^चुनावी रंजिश पर दो गुटों के बीच झगड़ा हुआ है। दोनों ओर से क्रॉस मामला दर्ज कर लिया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है। सीपीतोमर, एसडीओपी अटेर