लापरवाही बरतने पर दो पुलिसकर्मी सस्पेंड
एसपी ने अटेर टीआई ऋषिकेश शर्मा को नोटिस जारी कर मांगा स्पष्टीकरण
भास्करसंवाददाता|भिंड
मतदानवाले दिन 5 फरवरी को अटेर थाना क्षेत्र के दैपरा गांव में की गई अधेड़ की हत्या के आरोपियों को पुलिस ने चुनाव से पहले गिरफ्तार नहीं किया, जबकि इनके खिलाफ शिकायत की गई थी। इसी मामले में लापरवाही बरतने वाले अटेर थाने के बीट प्रभारी एएसआई रामभरोसी शाक्य हवलदार मुलायम सिंह को एसपी विनीत खन्ना ने सस्पेंड कर दिया है। अटेर टीआई ऋषिकेश शर्मा को नोटिस जारी किया गया है।
मालूम हो, कि दैपरा गांव में सरपंच प्रत्याशी के ससुर प्रहलाद बघेल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने सुखवासी पुरा के धर्मेंद्र उर्फ धंपे भदौरिया, राजेश भदौरिया, अन्नू, मिथलेश, मोनू पंडित और मनीष के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। आरोपी धर्मेंद्र उर्फ धंपे के खिलाफ पुलिस को चुनाव से पहले भी आवेदन देकर शिकायत की गई थी कि वो वारदात अंजाम दे सकता है, लेकिन अटेर पुलिस धंपे को गिरफ्तार नहीं कर पाई। इसी मामले में लापरवाही पाते हुए एसपी विनीत खन्ना ने पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन की कार्रवाई की है।
स्पष्टीकरण मांगा है
^दैपरा गांव में की गई हत्या के मामले में पुलिसकर्मियों की लापरवाही भी उजागर हुई है। इसलिए एएसआई हवलदार को सस्पेंड कर दिया है। वहां के टीआई से भी स्पष्टीकरण मांगा है। आवश्यकता पड़ी, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। विनीतखन्ना , एसपी भिंड