- Hindi News
- आधी रात तक चली मतगणना, एनएच 92 पर लगता रहा जाम
आधी रात तक चली मतगणना, एनएच-92 पर लगता रहा जाम
कलेक्टर बोले- मंगलवार की सुबह चार बजे तक होंगे परिणाम घोषित
भास्करसंवाददाता|भिंड
पंचायतचुनाव के दूसरे चरण की मतगणना सुबह दो घंटे देरी से शुरू हुई। बीटीआई अौर एमजेएस काॅलेज में सरपंच प्रत्याशियों के हजारों समर्थक देर रात तक मतगणना केन्द्र के बाहर खड़े रहे। कलेक्टर मधुकर आग्नेय का कहना था कि दूसरे चरण के सरपंच प्रत्याशियों की घोषणा मंगलवार की सुबह चार बजे तक हो पाएगी वहीं पहले चरण की घोषणा देर रात तक होगी। इस दौरान एनएच-92 पर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ लगी रही जिससे वहां जाम भी लगा रहा। दोनों मतगणना केन्द्रों के बाहर सुरक्षा के हिसाब से सैंकड़ों की संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।
भिंड अौर अटेर के दूसरे चरण की सरपंच अौर पंच प्रत्याशियों की मतगणना बीटीआई रोड स्थित डाईट अौर एमजेएस काॅलेज में सोमवार को की गई। मतगणना स्थल पर सरपंच अौर पंच प्रत्याशियों ने धांधली के आरोप भी लगाए। नरीपुरा ग्राम पंचायत के उम्मीदवारों ने पीठासीन अधिकारी पर धांधली का आरोप लगाते हुए बाहर देख लेने की धमकी दी, लेकिन पुलिस ने धमकी देने वाले व्यक्ति को समझाइश देकर बाहर भेज दिया।
इस संबंध में भिंड कलेक्टर मधुकर आग्नेय का कहना है कि पंचायत चुनाव की मतगणना का काम मंगलवार की सुबह तक पूरा हो पाएगा। रातभर मतगणना एमजेएस काॅलेज में चलेगी।
गोहदूपुरा में विजयी होने के बाद नहीं दिया प्रमाणपत्र
ग्रामपंचायत गोहदूपुरा की सरपंच प्रत्याशी कुसुम प्रवीण 22 मतों से चुनाव जीत गई, लेकिन स्थानीय लोगों ने दोबारा मतगणना करने की मांग अड़ गए। उसके बाद एडीएम पीके श्रीवास्तव का कहना था कि काउंटिंग दोबारा नहीं की जाएगी, लेकिन उसके बाद भी स्थिति पर नजर रखने के बाद प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
मतगणना केन्द्र के बाहर ग्राउंड में लगी सरपंच प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़।
मतपेटी से निकले स्याही से रंगे मतपत्र
ग्रामपंचायत नावली ब्रंदावन की मतपेटी जब एमजेएस काॅलेज मतगणना केन्द्र पर खुली तो पीठासीन अधिकारी उसे देखकर हक्केबक्के रह गए। मतपेटी में स्याही से रंगे पचास से अधिक मतपत्र निकले। कलेक्टर मधुकर आग्नेय का कहना था कि मतपेटी के मतपत्रों पर स्याही जरूर पड़ी थी, लेकिन उसकी गढ़ना कर ली गई है।
सरपंच का चुनाव जीतने के बाद प्रमाण पत्र के साथ खड़े प्रत्याशी।
यह बने सरपंच, एडीएम ने दिए प्रमाण पत्र
एडीएमपीके श्रीवास्तव ने अटेर की ग्राम पंचायत सोई रविन्द्र बौहरे, मोंदना गुड्डी तिवारी, बिंडवा कल्पना यादव, खिपोना विनोद यादव, मघारा रामनरेश, कदौरा केशव पुरोहित, खड़ीत महेन्द्र सिंह, शुक्लपुरा रमेश भदौरिया, अहरौली काली जसराम बौहरे, चिलोंगा मंजू भदौरिया, गढ़ा गीता देवी, सौरा जनवेद सिंह, मधैयापुरा अनार सिंह, यादव, नावली ब्रंदावन करमवीर सिंह, कोषण केशव सिंह कुशवाह, बढ़ेपुरा मुन्नीदेवी, जम्हौरा रमेश सिंह भदौरिया, परियाया नेपाल सिंह, उदोतगढ़ राकेश सिंह भदौरिया, विजौरा प्रेम सिंह कल्लू, बढ़ेरी शीला देवी, निवारी-खरिका दुलारी, नरीपुरा अन्नपूर्णा भदौरिया, कनेरा पुरुषोत्तम कन्हौआ, सुरपुरा भगवान सिंह पप्पू को विजयी प्रमाण पत्र दिए। सरपंच उम्मीदवार देर शाम प्रमाण पत्र लेकर अपने गांव रवाना हुए।