पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"पूर्व विधायक ने मुझे हरवाया चुनाव\'

\"पूर्व विधायक ने मुझे हरवाया चुनाव\'

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुशीला ने लगाए चुनाव हराने के आरोप

भास्करसंवाददाता|भिंड

भाजपामहिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुशीला नरवरिया ने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव हारने का ठीकरा पार्टी के पूर्व विधायक मुन्ना सिंह भदौरिया पर फोड़ दिया है। उनका कहना है कि पावई वार्ड से वह चुनाव जीत गई थी, लेकिन अंशू अरेले के पिता अौर मुन्ना सिंह भदौरिया ने उन्हें मिलकर चुनाव हरा दिया। उन्होंने भिंड एसडीएम बीबी अग्निहोत्री के ऊपर सवालिया निशान भी लगाया है। उनका कहना है कि बीती रात 12 बजे से लेकर रात दो बजे तक उन्होंने भाजपा के संगठन महामंत्री अंबाराम कराड़ा, सांसद डॉ. भागीरथ प्रसाद, भिंड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह अौर पूर्व विधायक अरविंद भदौरिया को कई बार फोन लगाए, लेकिन किसी ने भी मदद नहीं की। भाजपा के नेताओं ने भी चुनाव में घोटाला कर उन्हें हरा दिया।

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुशीला नरवरिया जिला पंचायत सदस्य का चुनाव पावई वार्ड से हार चुकी है। चुनाव हारने के बाद उन्होंने बीती आधी रात के बाद 2 बजे तक मतगणना केन्द्र के बाहर धरना देकर नारेबाजी की। उन्होंने इस दौरान उनके समर्थक भी गुस्से में लाल दिखाई दिए। उन्होंने इस दौरान खुले तौर पर प्रभारी मंत्री माया सिंह, संगठन मंत्री से लेकर भाजपा के जिले के आला नेताओं को फोन लगाए, लेकिन उनकी नाराजगी है कि इस दौरान उनकी किसी ने मदद नहीं की।

अगर चुनाव हार गई है, तो कौन जिता सकता है

^काउंटिगसही हुई है। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष को फोन आया था, लेकिन अगर चुनाव हार गई है, तो कौन जिता सकता है। जनता का फैसला उनकों मानना चाहिए। भाजपा के किसी भी नेता ने उन्हें चुनाव नहीं हराया। केशवसिंह भदौरिया,जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी