पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"मेरे भाई को प्रताड़ित कर रहे थे अफसर\'

\"मेरे भाई को प्रताड़ित कर रहे थे अफसर\'

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चितरंगीथाने के टीआई आरएस भदौरिया ने रविवार की सुबह अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

पैतृक गांव इमलेड़ी गांव में सोमवार की सुबह टीआई का दाह संस्कार किया गया। इस दौरान उनके भाईयों ने कहा कि उनका भाई सुसाइड नहीं कर सकता है। उसकी हत्या की गई है। वह अपनी भाई की मौत को लेकर सीबीआई जांच की मांग तेरहवी के बाद करेंगे। सैंकड़ों लोगों ने सोमवार को नम अांखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। टीआई अारएस भदौरिया के भाई रविन्द्र सिंह भदौरिया ने कहा कि उनके भाई की हत्या की गई है। हत्या के पीछे कौन है, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। उनका कहना है कि घर का उन्हें कोई टेंशन नहीं था। एक साल बाद वह रिटायर होकर गांव इमलेड़ा में खेती करने की बात फोन पर कहते थे। भाई की मौत के कारणों को जानने के लिए वह सीबीआई जांच की मांग करेंगे। घर वालों ने पुलिस विभाग के अफसरों पर भी सवालिया निशान लगाए है। रविन्द्र सिंह भदौरिया ने कहा कि उनके भाई को पुलिस के कुछ अफसर टॉर्चर कर रहे थे। यह सब सीबीआई जांच के बाद खुलासा हो जाएगा। टीआई आरएस भदौरिया की भतीजी रुचि की शादी 30 जनवरी की थी, लेकिन वह अपनी भतीजी की शादी में पंचायत चुनाव के कारण नहीं पाए। उनका परिवार भोपाल रहता है, पर वह रिटायरमेंट के बाद अपने गांव में बसना चाहते थे। जब वह छुट्टी लेते थे, तो वह भोपाल से ज्यादा भिंड के इमलेड़ा गांव में समय बिताते थे।

विलाप करतीं मृतक टीआई आरएस भदौरिया के परिजन।

जांच की मांग