डॉक्टर सहित चार को स्वाइन फ्लू
भिंड की एक महिला को भी निकला स्वाइन फ्लू, ग्वालियर में भर्ती
मेडिकलरिपोर्टर|ग्वालियर/भिंड
स्वाइनफ्लू का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को डीआरडीई में स्वाइन फ्लू के आठ संदिग्ध मरीजों के सैंपल की जांच की गई,जिसमें एक डॉक्टर सहित चार लोगों को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है। चार मरीजों में से तीन ग्वालियर के और एक भिंड का है।
स्वाइन फ्लू अंचल में अपना असर दिखा रहा है। बिड़ला हॉस्पिटल और जेएएच में सोमवार को भी मरीजों के सैंपल सीएमएचओ कार्यालय के माध्यम से भेजे गए थे। डीआरडीई में सोमवार को स्वाइन फ्लू के आठ संदिग्ध मरीजों के सैंपल की जांच की गई।
इसमें सीपी कॉलोनी की रहने वाली डॉ. एस. जैन को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है डॉ.एस. जैन का सैंपल जेएएच की ओपीडी से भेजा गया था। इसके अलावा बिड़ला हॉस्पिटल में भर्ती लाली मिश्रा निवासी गोला का मंदिर, महेश कबदल निवासी बिड़ला नगर और भिंड निवासी सुखवीर को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है। ये तीनों मरीज बिड़ला हॉस्पिटल में भर्ती हैं। ज्ञात रहे कि अब तक सीएमएचओ ग्वालियर द्वारा 21 मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिसमें से 21 मरीजों की रिपोर्ट गई। इनमें से 11 मरीजों को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है। इनमें आठ ग्वालियर तथा भिंड, शिवपुरी और धौलपुर का एक - एक मरीज शामिल है।