पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चेकिंग देख बारात की बस लेकर भागा ड्राइवर, 50 हजार का जुर्माना

चेकिंग देख बारात की बस लेकर भागा ड्राइवर, 50 हजार का जुर्माना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके सिटी कोतवाली के पास सोमवार को परिवहन विभाग की ओर से बिना परमिट के चलाए जा रहे वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। तभी चेकिंग देखकर एक बस का ड्राइवर बारात से भरी बस लेकर भाग गया। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने उसका पीछा किया और फूफ थाने के पास उसे पकड़ लिया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 50 हजार रुपए चालान की कार्रवाई में वसूले। कार्रवाई के दौरान लोडिंग वाहन और ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की।

कोतवाली के पास चलाए जा रहे परिवहन विभाग के चेकिंग अभियान को देख गाड़ी वालों में हड़कंप मच गया। वहीं कुछ लोडिंग वाहन के ड्राइवर तो मोहल्लों की गलियों में लेकर चले गए। सोमवार को दोपहर तीन बजे से लेकर शाम छह बजे तक वाहन चेकिंग की कार्रवाई की गई। इसमें दस लोडिंग वाहनों पर कार्रवाई की जो बिना अनुमति के अपनी गाड़ी चला रहे थे। वहीं दो बसों को पकड़ा। इसमें एक बस बारात लेकर दिल्ली जा रही थी। अधिकारियों ने उसे कोतवाली के सामने कागजात चेक करने के लिए रोका। उसका ड्राइवर ने बस नहीं रोकी और तेजी से चलाकर उसे ले गया। इसके बाद परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बस का पीछा करके फूफ थाने के पास पकड़ लिया। बस के पास ही परमिट था और ही मध्यप्रदेश का टैक्स भरा था। उसका चालान काटने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान आरटीओ विक्रम सिंह राठौरा, आरटीआई रामसिया बघेल, सुजीत सिंह भदौरिया, कृष्णवीर सिंह रघुवंशी आदि शामिल रहे।

फूफ में बस पकड़ने के बाद चालान कार्रवाई करते आरटीओ अिधकारी।